फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Artisans busy giving shape to Durga idols

Bhadohi News: दुर्गा प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे कारीगर

Mon, 21 Sep 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Artisans busy giving shape to Durga idols
रानी की सराय में प्रतिमाओं का रंग-रोगन करती कलाकार। संवाद
दुर्गा पूजा नजदीक है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकार देने का काम तेज हो गया है। रानी की सराय क्षेत्र में कारीगर पूजा समितियों के ऑर्डर के अनुसार प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हैं। क्षेत्र में इस बार 13 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 20 अक्तूबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल, लाइटिंग और साउंड की तैयारियां भी जोरो पर है।
विज्ञापन

कारीगर बी पाल मामा के अनुसार एक प्रतिमा को आकार और डिजाइन के आधार पर तैयार करने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लगता है। वहीं निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से इस बार लागत में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल 100 से 120 रुपये में मिलने वाला बांस अब 150 से 200 रुपये, मिट्टी 900-1000 से बढ़कर 1000-1200 रुपये, कपड़ा 2000-3000 से बढ़कर 2500-3500 रुपये और पेंट 3000-16000 से बढ़कर 4000-17000 रुपये तक पहुंच गया है। मनोहर आर्ट में छह से आठ फीट ऊंची करीब 50 प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इनकी कीमत 35 से 40 हजार रुपये तक है। नौ फीट की प्रतिमा की कीमत 70 से 75 हजार रुपये तक है। कारीगरों के मुताबिक कीमत आकार, डिजाइन और सजावट के आधार पर तय होती है। अजीत पाल ने बताया कि पेंट समेत कुछ सामग्री कोलकाता, जबकि अन्य सामान बनारस और बड़हलगंज से मंगाया जाता है।
विज्ञापन

प्रभात तरुण संघ की अध्यक्ष शारदा जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में आजाद दल, स्पोर्टिंग क्लब और आजाद हिंद कमेटी समेत कई समितियां प्रतिमाएं स्थापित करती हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के आकार और सजावट को लेकर कारीगरों को पहले ही आर्डर दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed