फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   APT platform will start in post office from August 4

Bhadohi News: डाकघर में 4 अगस्त से शुरू होगा एपीटी प्लेटफाॅर्म

Sat, 02 Aug 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
APT platform will start in post office from August 4
4 अगस्त से डाक विभाग की उन्नत एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलाॅजी 2.0 (एपीटी प्लेटफाॅर्म) लांच होगा। इसकी जानकारी विज्ञप्ति जारी कर अधीक्षक डाकघर सुरेश चंद ने दी।
विज्ञापन

बताया कि इस प्लेटफार्म के लांच होते ही उपभोक्ताओं की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। बताया कि इस उन्नत प्लेटफार्म को लांच करने के लिए शनिवार दो अगस्त को आंतरिक कार्य तो होगा, लेकिन सार्वजनिक लेनदेन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि एपीटी 2.0 डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण कि दिशा में विभाग की बड़ी छलांग है। इस परिवर्तनकारी पहल के तहत वाराणसी पश्चिमी मंडल के सभी डाकघरों में यह प्लेटफार्म चार अगस्त से काम करने लगेगा। इसके लांच होने से लोगों को निर्बाध और सुरक्षित अंतरण सुनिश्चित हो सकेगा। बताया कि नई व्यवस्था से लोग अपने पंजीकृत डाक को चाहें तो ओटीपी आधारित कर सकते हैं। इसके अलावा अब हर पत्र को विभाग ट्रेस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे की गंतव्य तक पहुंचने में विलंब नहीं होगा। पोस्टल आर्डर की कमी नहीं रहेगी और अन्य विभागीय कार्य त्वरित गति से हो सकेंगे। कहा कि इसी व्यवस्था को लागू करने के लिए दो अगस्त को दिन भर माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कंफिगरेशन प्रक्रिया पर काम होगा जिससे उपभोक्ताओं का कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed