फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Appreciation in freight and maintenance

माल ढुलाई और अनुरक्षण में मिली सराहना

Fri, 17 Apr 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Appreciation in freight and maintenance
ज्ञानपुर। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में आवश्यक सामानों की ढुलाई मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेनों से कराकर वाराणसी रेल मंडल सराहना का पात्र बना है। पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि लॉकडाउन में यात्री ट्रेनों का संचालन भले ही ठप है, लेकिन राशन, तेल, पेट्रो पदार्थ, कोयला आदि सामानों को एक-दूसरे स्थानों तक पहुंचाने का क्रम जारी रखा है। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया,जौनपुर, गोरखपुर, बिहार के सारण, सीवान, महराजगंज, गोपालगंज, चंपारण में रहने वाली सात करोड़ की आबादी को खाद्यान्न, चिकित्सकीय सामग्री की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतना ही लॉकडाउन के कारण, देश के विभिन्न हिस्सों तक श्रमिकों और ट्रकों की कमी के बावजूद माल गोदामों पर अनलोडिंग/लोडिंग सुनिश्चित की जा रही है। जबकि इस कठिन समय में वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के लिए ढुलाई कराना एक बड़ी चुनौती थी। इस अवधि में 28 रेक खाद्यान्न, 15 रैक उर्वरक, 10 रैक पेट्रोल-डीजल, 9 रैक कोयले, 14 रैक सीमेंट, 7 रैक बैलास्ट, एक रैक नमक, 5000 किलो छोटे पार्सल, 6 रैक 15000 टन चावल लोड की गई है। देश के विभिन्न भागों में लगभग 6500 किलोग्राम छोटे पार्सल और 250 किलो कोविड-चिकित्सीय सामग्री भेजी गई है। औसतन प्रतिदिन चार सौ दिहाड़ी मजदूरों को रोजगार भी दिया। मजदूरों को मंडल प्रशासन सैनिटाइजर, साबुन, गलब्स, फेस मास्क, रुमाल भी दिया। कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों एवं मजदूरों का प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग भी किया जा रहा है। आकस्मिक ड्यूटी पर आपात कालीन वाहनों से कर्मचारियों को उनके निवास स्थान से कार्य स्थलों तक लाने और भेजने की व्यवस्था जारी है। वहीं रेलवे ट्रैकों का प्रतिदिन अनुरक्षण कार्य कराकर सावधानियां बरत रहा है।
विज्ञापन

ट्रिमिंग शाप में पीपीई किट का निर्माण शुरू
ज्ञानपुर। मंडलीय रेलवे अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों से कर्मचारियों को बचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे पीपीई किट का निर्माण शुरू करा दिया है, जिसे पहन कर कर्मचारी सुरक्षित रह पाएंगे। सीपीआरओ पीके सिंह ने कहा कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट का निर्माण यांत्रिक कारखाना गोरखपुर और इज्जतनगर से शुरू हो चुका है। प्रतिदिन कर्मचारी किट बना रहे हैं। अब तक ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल को 250 पीपीई किट, 18 हजार फेस मास्क, 100 फेस शील्ड, 70 गाउन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed