फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Apaar ID was not created in 127 schools

Bhadohi News: 127 स्कूलों में अपार आईडी नहीं बनी

Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Apaar ID was not created in 127 schools
ज्ञानपुर। ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाने में मान्यता प्राप्त विद्यालयों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। करीब चार महीने बाद भी 127 स्कूल और मदरसों ने एक भी बच्चे की आईडी जनरेट नहीं की। इसको लेकर स्कूल प्रबंधकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया, हालांकि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति काफी बेहतर है। वहां 89.38 फीसदी बच्चों की आईडी जनरेट हो गई है। 95 विद्यालय ऐसे हैं, जहां शत प्रतिशत बच्चों की आईडी बन चुकी है।
विज्ञापन

अपार आईडी को वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के नाम से भी जाना जाता है। यह प्री प्राइमरी से हायर एजुकेशन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बनाई जानी है। यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 885 परिषदीय, 735 मान्यता प्राप्त और 193 माध्यमिक इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अपार आईडी बनाने को लेकर शासन सख्त है।
विज्ञापन

स्कूल महानिदेशक से लेकर अन्य अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दिसंबर से आईडी बनाने का काम शुरू हुआ। करीब चार महीने हो गए, लेकिन अभी 127 विद्यालयों ने बच्चों की आईडी जनरेट नहीं की है। इसमें माध्यमिक के 12, बेसिक के 93 विद्यालय और 22 मदरसे शामिल हैं। प्रगति शून्य होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी को अंतिम एवं व्यक्तिगत नोटिस भेजकर मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व में नोटिस भेजने के बाद प्रगति कुछ हद तक सुधरी है, लेकिन अब भी 127 विद्यालयों में एक भी बच्चे की आईडी जनरेट नहीं की गई। इसको लेकर अंतिम नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 885 परिषदीय विद्यालयों में 90 फीसदी बच्चों की आईडी बन चुकी है। अब किसी विद्यालय में पांच तो किसी में 10 बच्चे की नहीं बनी है। 95 ऐसे विद्यालय हैं जहां शत प्रतिशत बच्चों की आईडी बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed