फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anurag Murder case due to borrowed money friends killed him bhadohi police arrested three people

Bhadohi: उधारी के पैसे को लेकर हुई थी अनुराग की हत्या, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 04:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

भदोही जिले के गोहिलाव गांव में बीते रविवार रात अनुराग पटेल (35) की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया। 

विज्ञापन
Anurag Murder case due to borrowed money friends killed him bhadohi police arrested three people
भदोही एसपी ने किया अनुराग हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महतभदोही जिले के गोहिलाव गांव में हुए अनुराग हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ को बरामद किया। उधारी के पैसे को लेकर अनुराग की हत्या की गई थी। वारदात को अनुराग के दोस्तों ने ही अंजाम दिया।

विज्ञापन


बुधवार को एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि बीते रविवार को चौरी थाना क्षेत्र के के गोहिलाव गांव निवासी अनुराग पटेल (35) की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव खेत में फेंका मिला था। घटना के शीघ्र खुलासे को लेकर पुलिस टीम सक्रिय थी। तफ्तीश के दौरान अनुराग के मोबाइल की कॉल डिटेल से रजईपुर निवासी अमन प्रजापति, आकाश पटेल व राजन पटेल का नाम सामने आया।

विज्ञापन

महज तीन हजार रुपये के लिए की हत्या

उसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कंधिया फाटक के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। बताया कि जनवरी में वे सभी लोग घुमने गए थे। जहां अनुराग से आकाश ने तीन हजार रुपये उधार लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात अनुराग ने आरोपियों को पैसे की मांग करते हुए बुलाया था। जहां विवाद हो गया। धारदार हथियार से अनुराग पटेल  की हत्या कर दी। आकाश ने बताया कि मेरे कपड़े पर खून के छींटे पड़ गए थे। जिसे वह अपने भाई विनोद पटेल को दे दिया था। विनोद फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed