फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Answer-Summoned from the two main servants of Deegh and Aurai

डीघ और औराई की दो मुख्य सेविका से जवाब-तलब

Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Answer-Summoned from the two main servants of Deegh and Aurai
ज्ञानपुर। विधानमंडल टीम की सेवा के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली के मामले में दो मुख्य सेविकाओं पर शिकंजा कस गया है। आडियो वायरल होने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने दोनो मुख्य सेविकाओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिनों में जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले में 30 जुलाई को विधानमंडल की टीम आई थी। जिसमें स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों संग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। उक्त बैठक के करीब 20 दिन बाद सोमवार को एक आडियो वायरल हुआ। जिसमें डीघ और औराई ब्लॉक की मुख्य सेविकाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बात करतीं दिखी। जिसमें विधानमंडल की टीम की सेवा के लिए प्रति केंद्र 200-200 रूपये तय करने की बात कही गई। कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो कार्रवाई की धमकी दी गई। आडियो में विधानमंडल टीम का भय दिखाकर कारपेट और लिफाफा देने के प्रारूप की बात कही गई। आडियो वायरल होने के बाद विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनो मुख्य सेविकाओं से जवाब मांगा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने कहा कि अवैध वसूली का मामला संज्ञान में आने के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed