फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Animal smugglers hit uncle and nephew with a pickup truck

Bhadohi News: पशु तस्करों ने पिकअप से चाचा और भतीजे को मारी थी टक्कर

Sun, 14 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers hit uncle and nephew with a pickup truck
औराई। कोतवाली क्षेत्र के समधा खास रौरी गांव के पास शुक्रवार की देर चाचा-भतीजे को टक्कर मारने वाली पिकअप पशु तस्करों की थी। घटना में चाचा राजेंद्र सरोज (53) की मौत हो गई, जबकि भतीजा आकाश सरोज (26) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

समधाखास रौरी निवासी राजेंद्र सरोज मुंबई में एक कंपनी में नौकरी करता था। रिश्तेदारी की एक शादी में शामिल होने के लिए पूर्व घर आए थे। शुक्रवार की रात में भतीजे आकाश के साथ बाइक से उगापुर जा रहे थे। उगापुर-मानिकपुर मार्ग पर पिकअप की टक्कर से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उगापुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र सरोज को मृत घोषित कर दिया। रात में ही ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक मार्ग को जाम किया। सीओ राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। पिकअप की बरामदगी होने पर ग्रामीणों ने देर रात जाम को समाप्त किया। सीओ ने बताया कि जिस पिकअप से घटना हुई वह तस्करों की थी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed