फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry women demonstrated by the mess in the ward

वार्ड में गंदगी से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Feb 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Angry women demonstrated by the mess in the ward
गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर छह पूरेटीका में लगभग पांच माह से जलनिकासी नहीं होने से बजबजा रही नाली व अन्य स्थानों पर गंदगी की सफाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन वार्ड में निकलने वाले गंदे पानी को पूर्वी छोर की ओर निकालने के लिए नाली बनवाया है, उक्त नाली को कुछ लोगों ने पाटकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे गंदे पानी की निकासी रुक गई है। लेने से पानी की निकासी रुक गई है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण वार्ड के मार्ग पर गंद पानी बह रहा है। दुर्गंध के कारण आवागमन करने वालों को नाक बंद कर आवागमन करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण वार्ड में रहने वाले सौ से अधिक परिवारों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के बीच आवागमन करने से लोगों को संक्रामक बीमारी का भी खतरा सता रहा है। वार्ड के लोगों की तरफ से कई बार अधिकारियों के यहां शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अधिकारी समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्डवासी डीएम से मिलने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नाजरीन, शहजाद, गुलशन, शाहजहां, जुमरातन, जाहिदा, गुड़िया, अजीजुनिशां, साबिया, जैनम निशां आदि शामिल थीं। उधर, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed