फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry relatives broke mirror of the hospital due to the death of the newborn

नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने तोड़ा अस्पताल का शीशा

Sat, 06 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives broke mirror of the hospital due to the death of the newborn
ज्ञानपुर/चौरी। थाना क्षेत्र के चकिया तिराहा स्थित एक जच्चा-बच्चा केंद्र में शुक्रवार को डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। हंगामें में अस्पताल का शीशा भी तोड़ डाला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो चिकित्सकों के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। दरअसल वेदमनपुर निवासी अवनीश दुबे ने अपनी पत्नी निशा को डिलिवरी के लिए बृहस्पतिवार की रात में चकिया स्थति एक जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया था। इस दौरान देर रात निशा की डिलिवरी तो हुई लेकिन नवजात शिशु की मौत हो गई और निशा की हालत भी बिगड़ने लगी। स्थिती गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर शाहीन खानम व धीरज कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तहर से समझा-बुझाकर शांत कराया। नवजात की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में वेदपुर के ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि दो फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed