Bhadohi News: कथावाचक से अभद्रता को लेकर आक्रोश, यादव महासंघ हुआ मुखर, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
कथावाचक से अभद्रता को लेकर यादव महासंघ के बीच आक्रोश देखने को मिला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन और भी उग्र होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा में कथावाचक से की गई अभद्रता को लेकर अखिल भारतीय यादव महासंघ मुखर हो गया है। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
कहा कि इटावा जिले के दादरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान ब्राहमण समुदाय के लोगों ने यादव समाज के कथावाचक को सार्वजनिक रूप प्रताड़ित और अपमानित करते हुए उसके मौलिक अधिकार का हनन किया है। ब्राहमण समुदाय का यह कृत्य एक आपराधिक कृत्य है जो समाज में वैमनस्य की भावना पैदा करता है।
इसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। चेतावनी दी कि उपरोक्त कुकृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय यादव महासंघ देश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर रामधर यादव, संतोष यादव, सर्वेश यादव, अवधेश यादव, प्रदीप यादव, रामनरेश, निहालचंद, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.