{"_id":"674d9ca1121b7653820c9eb2","slug":"anger-erupted-over-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-effigy-burnt-demand-for-strict-action-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर फूटा गुस्सा, फूंका पुतला, कठोर कदम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर फूटा गुस्सा, फूंका पुतला, कठोर कदम की मांग
Mon, 02 Dec 2024 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 05:10 PM IST
सार
बंग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार की खबर ने भदोही की जनता को आक्रोशित कर दिया है। विरोध स्वरूप बंग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका गया और रोष व्यक्त किया गया। बताते चलें कि हिंदूओं पर अत्याचार जारी रहने से आक्रोश बढ़ रहा है जनता कह रही है कि कठोर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
बंग्लादेशी पीएम का पुतला दहन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू, जैन, बौद्ध व ईसाई परिवारों के उत्पीड़न और अल्पसंख्यकों को जबरन मुस्लिम बनाने के कृत्य को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को काली देवी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में हनुमानगढ़ी सेवा समिति के लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया।लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समेत अन्य अल्पसंख्यक परिवारों को जबरन मुस्लिम बनाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस्लाम नहीं स्वीकारने पर लोगों की सामूहिक हत्या और छोटी बच्चियों व महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार के साथ उनकी घर, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इसमें वहां की सरकार भी ऐसे लोगों का साथ दे रही है। जिससे उन लोगों का मन बढ़ता जा रहा है। कहा कि विश्व के सभी सनातनी हिंदू भाइयों का गुस्सा बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। लोगों ने भारत सरकार से मांग किया कि वहां रह रहे हिन्दूओं की सुरक्षा के प्रति कठोर कदम उठाए।
विज्ञापन
जिससे विश्व में एक संदेश जाए। मौके पर विजय साहू, मनोज जायसवाल, राम लखन प्रजापति, मोहन मुरारी बरनवाल, कमल मोदनवाल, देवनयन साहू, मंदिर महंत हीरानंद, नरेंद्र दुबे, शिव प्रशाद, नन्हे लाल, हिमांशु, कमल मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन