फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anger against power cuts, the

बिजली कटौती के खिलाफ गुस्सा, किया प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Anger against power cuts, the
बिजली कटौती के खिलाफ गुस्सा, किया प्रदर्शन
अंधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचे सभासदों संग  नागरिकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां मिले टाउन एसडीओ, यादवेंद्र सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि रात्रिकालीन मनमानी कटौती पर लगाम न लगी तो विभाग के दफ्तर पर तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गत एक सप्ताह से नगर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। आधी रात एक बजे से भोर में चार बजे तक लगातार कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। स्कूली छात्रों, गरीब मजदूरों सहित महिला और मासूम बच्चे सब गर्मी से बेहाल हैं। मच्छरों ने नींद हराम कर रखा है, वह अलग। विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे सभासद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि चुप रहने से दिन में भी मनमानी कटौती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इससे जो समस्या हो रही है वह अधिकारी नहीं समझ सकते। सभासद हसीब खां और शाहिद एकराम ने कहा कि कालीन नगरी में गरीबों मेहनतकशो की आबादी अधिक है। दिन में काम के बाद रात को कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।सभासदों के साथ पंहुचे नागरिकों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। चेतावनी दी कि कटौती पर रोक नहीं लगी तो विभाग पर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों से ज्ञापन लेकर एसडीओ ने लोगों को बताया कि जो कटौती हो रही है, वह शक्ति भवन से हो रही है जिसकी उन्हें भी जानकारी नहीं होती। प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों में दीपचंद्र साहू, सुहेल खां, रेहान अहमद, मो.कहफ, शाहबाबू खां, सैयद शम्स, जाहिद सिद्दीकी, बबलू खां, अमजद खां, रिंकू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed