फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anganwadi workers will handle the children of polling personnel at pink booths

Bhadohi News: पिंक बूथों पर मतदान कार्मिकों के बच्चों को संभालेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will handle the children of polling personnel at pink booths
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी है। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार जिले के सभी निकायों में एक-एक पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बनाए जाने वाले इन पिंक बूथों पर महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। खास बात यह है कि इन बूथों पर महिला कर्मियों के बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होगी। इसके लिए हर केन्द्रों पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका की ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। भदोही, गोपीगंज नगर पालिका समेत, ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया और खमरिया की सीटों पर अध्यक्ष व सभासद पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 261 बूथ बनाए गए हैं। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक नगर निकाय में एक-एक पिंक बूथ का तैयार किया गया है। इस पिंक बूथ पर सुरक्षा से लेकर मतदान कराए जाने तक की सारी कमान महिला कार्मिकों के हाथ में रहेगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में महिला कर्मी अपनी ड्यूटी संभालेंगी। बूथों को आकर्षक ढंग से संजाया भी जाएगा। इसके साथ ही पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। बूथ में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था होगी। इसके अलावा महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें, इसके लिए आंचल केंद्र बनेगा। बूथ पर मतदान ड्यूटी में लगी कार्मिकों के बच्चों को संभालने के लिए सभी केन्द्रों पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एक सहायिका की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थनीय डीएस शुक्ला ने बताया कि पिंक बूथों को मॉडल बूथों के रूप में बनाया जा रहा है। जहां महिला कार्मिकों की ड्यूटी होगी। इसके अलावा इन केन्द्रों पर ड्यूटी में लगी महिला कार्मिकों के बच्चों को संभालने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed