फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An old man died while working in the field

Bhadohi News: खेत में काम करते समय वृद्ध की मौत

Sun, 01 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
An old man died while working in the field
औराई। कोतवाली क्षेत्र के अमीरपट्टी निवासी शेषमणि शुक्ला आखा (71) की शुक्रवार रात घर के ही बगल अपने खेत की सिंचाई के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा। सांस लेने में दिक्कत होने पर वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी औराई ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेषमणि के दो बेटे हैं। इनका बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है, जबकि दूसरे बेटे की 6 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार का देखभाल शेषमणि शुक्ला ही करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल है। मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश चंद्र द्विवेदी, अंबुज मिश्रा, पट्टर शुक्ला, पिंटू पांडे, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, पिंटू शुक्ला, विनोद कुमार शुक्ला, जवाहर प्रसाद शुक्ला आदि ने शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed