फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An air-conditioned police post is being built in Sitamarhi

Bhadohi News: सीतामढ़ी में बन रही वातानुकूलित पुलिस चौकी

Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
An air-conditioned police post is being built in Sitamarhi
सीतामढ़ी। जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में पूर्वांचल की सबसे बेहतरीन वातानुकूलित पुलिस चौकी का निर्माण सीतामढ़ी मंदिर परिसर में हो रहा है। सीतामढ़ी पुलिस चौकी का निर्माण श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट करा रहा है। करीब 80 लाख की लागत से बनने वाली चौकी का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। नए साल में यह चौकी पुलिस महकमे को समर्पित कर दी जाएगी। कोइरौना थाना क्षेत्र में स्थित सीतामढ़ी मंदिर और आसपास की सुरक्षा के लिए वर्ष 2000 में प्रदेश के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री रंगनाथ मिश्र ने सीतामढ़ी में पुलिस चौकी की स्थापना कराई थी। पूर्व में मंदिर के प्रवेश द्वार पर सीतामढ़ी पुलिस चौकी ट्रस्ट के भवन में चल रही थी। भवन पुराना और जर्जर हो गया था। इससे बारिश के सीजन में पुलिस के जवानों को जहां दिक्कत होती वहीं पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी पं अतुल पुंज ने सीतामढ़ी पुलिस चौकी के लिए नए भवन बनवाने का भरोसा दिया था। कुछ महीने पूर्व उसे मूर्त रूप देने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन

वर्तमान में पूर्वांचल के सबसे बेहतरीन पुलिस चौकी का निर्माण अंतिम चरण में है। ट्रस्ट के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि चौकी निर्माण पर 80 लाख रुपये से अधिक खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर अशोक सिंह और ठेकेदार विजय तिवारी ने बताया कि 43 फिट लंबे और 32 फिट चौड़ाई वाले भवन में 10 बेड क्षमता के पुरुष महिला कांस्टेबल के लिए दो रेस्ट रूम, इंचार्ज रेस्ट रूम, कार्यालय, महिला- पुरुष शौचालय, किचेन, बड़ा बरामदा के साथ चौकी में दो एसी, 24 घंटे बिजली, सोलर कनेक्टिविटी आदि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है।
भवन निर्माण पूरा हो चुका है। नए भवन को आकर्षक लुक और फाइनल टच दिया जा रहा है। नए वर्ष में भवन में पुलिस चौकी विधिवत काम करने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed