फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambedkar statue damaged by anarchists, tension

Bhadohi News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, तनाव

Sat, 02 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by anarchists, tension
मोढ़। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में अराजकतत्वों ने बाबा साहेब डॉ भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कोतवाली के शुकुलपुर गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। सुबह खंडित प्रतिमा देख लोगों को आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग नारेबाजी करने लगे। गांव में तनाव की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। भीम आर्मी के सदस्य विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि दूसरी प्रतिमा नहीं लगाई जाती तो वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और खंडित प्रतिमा की जगह दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुरियावां प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि किसी बच्चे ने मूर्ति को खंडित कर दिया था। उसके स्थान पर जन सहयोग से दूसरी मूर्ति लगाई गई। गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed