फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambedkar absorb ideas

अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करें

Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar absorb ideas
अंबेडकर जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते सपा जिलाध्यक्ष, आरिफ सिद्दीकी (बाएं) व सपा कार्यकर्ता
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती बृहस्पतिवार को भाजपा, लोसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों ने मनाई। सभी ने उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कहा कि अंबेडकर के प्रयास से देश की आर्थिक, सामाजिक उन्नति हुई। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश का भला हो सकता है। 
विज्ञापन

भाजपा की ओर से ज्ञानपुर मंडल के उमरिया, परशुरामपुर, डीघ में भटगवां, पाली, अभोली, महराजगंज, औराई, असनांव, गोपीगंज, सुरियावां आदि मंडलों पर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अभोली मंडल में भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के मार्ग में अनेक दुश्वारियां आईं, लेकिन वह डिगे नहीं और अपने लक्ष्य तक पहुंचे। छुआछूत, भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर समाज को नई दिशा दी। वह सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज ने भी अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदीप सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, मूलचंद्र साहू, विकास, नन्हे सिंह, अशोक पांडेय, राधेश्याम भास्कर आदि रहे। उमरिया में पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब के सपनों को पूरा करते हुए देश को नई उंचाई पर ले जाएंगे। इस मौके पर चंद्रूलाल चंद्राकर, डॉ. राकेश दूबे, छत्रपति सिंह, नागेंद्र सिंह, नंदलाल मौर्य, विधान चंद्र दूबे, अशोक चौरसिया, रमापति गौतम, संतोष रंजन, रमेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed