फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amar Shaheed 1857 desecrated the memorial site

1857 के अमर शहीद का स्मारक स्थल बदहाल

Mon, 25 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 25 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Amar Shaheed 1857 desecrated the memorial site
पूर्वी यूपी से  बिहार तक अंग्रेजों की नाक में दम कर देने वाले झूरी सिंह के स्मारक स्थल  का शिलान्यास 34 साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री वीपी सिंह ने किया, लेकिन  आज तक स्मारक स्थल मुकम्मल नहीं हो सका।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक उदासीनता से क्रांतिकारियों का गांव आज भी उपेक्षित है। कई दशक से सांसद और विधायक स्मारक स्थल को ऐतिहासिक बनाने का दावा तो किए लेकिन कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन


1857  की क्रांति के महान योद्धा रहे अमर शहीद झूरी सिंह का जन्म जिले के सुरियावां क्षेत्र के परऊपुर गांव में 21 अक्टूबर 1816 में हुआ था।

 यूरोपीय  इतिहासकार जिन्हें जनक्रांति के नायक मानते हैं, उन्होंने जगदीशपुर  (बिहार) निवासी क्रांतिकारी बाबू कुंवर से मुलाकात के बाद दुद्धी से लेकर  रोहतास (बिहार) तक क्रांति का जो बिगुल फूंका उससे अंग्रेजी हुकूमत की  चूलें हिल गईं। मिर्जापुर के ओझला नाला में इस देशभक्त को फांसी पर चढ़ा  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 झूरी सिंह के प्रपौत्र रामेश्वर सिंह बताते हैं कि 1981 में  तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने परऊपुर में शहीद स्मारक का शिलान्यास किया था, लेकिन आज तक स्मारक स्थल पूरी तरह नहीं बन सका है।  ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग का नामकरण झूरी सिंह के नाम पर किया गया था,  लेकिन लोक निर्माण विभाग की मनमानी के चलते सभी स्थानों पर लगे बोर्डों से  झूरी सिंह का नाम हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed