Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Altercation between an employee and a trader over an encroachment dispute at the Mandi Committee (Agricultural Produce Market Committee)

Bhadohi News: मंडी समिति में अतिक्रमण के विवाद में कर्मचारी और व्यापारी में तकरार

Sat, 07 Nov 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Altercation between an employee and a trader over an encroachment dispute at the Mandi Committee (Agricultural Produce Market Committee)
गोपीगंज मंडी समिति में विवाद के बाद सन्नाटा। संवाद
लालानगर। गोपीगंज मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण हटाने के दौरान समिति के कर्मचारियों और व्यापारी के बीच शुक्रवार को तकरार हो गई। पुलिस की चेतावनी के बाद अतिक्रमण हटा लिया गया। इस दौरान कर्मचारी से उलझने वाले व्यापारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में आलू और प्याज व्यापारी इम्तियाज अहमद की एक छोटी दुकान सड़क के पास पटरी पर लगी थी। जिसको हटाने के लिए शुक्रवार को समिति के कर्मचारी संतोष सिंह ने कहा। इसी बात पर व्यापारी से विवाद हो गया। मंडी कर्मचारी श्रेयश त्रिपाठी ने व्यापारी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से की। इसके बाद चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने सड़क पर हुए अतिक्रमण और गंदगी को साफ करने के लिए व्यापारियों को चेतावनी दी। इसके बाद वहां से अतिक्रमण हटवा लिया गया। व्यापारी इम्तियाज ने आरोप लगाया कि मंडी समिति और पुलिस उत्पीड़न कर रही है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव बरता जा रहा है। यहां पर कई लोगों ने अतिक्रमण किया है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कई बार व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। जल्दी ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed