फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Allegation: SP MLA Beg subjected to rude behavior for raising students' issue before the Minister-in-charge.

आरोप : प्रभारी मंत्री के सामने छात्रों का मुद्दा उठाने पर सपा विधायक बेग से की अभद्रता

Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Allegation: SP MLA Beg subjected to rude behavior for raising students' issue before the Minister-in-charge.
जिला मुख्यालय पर बैठक से झल्लाते हुए बाहर निकलते सपा विधायक ज़ाहिद वेग। संवाद
पिछले दिनों प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी के मुद्दे पर भाजपा व सपा के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी पर साथ अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है कि प्रभारी मंत्री के सामने छात्रों का मुद्दा उठाने पर पूर्व पदाधिकारी ने उन्हें बैठक से बाहर जाने को कहा।
जिले में मंगलवार को प्रभारी मंत्री एके शर्मा आए थे। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री एके शर्मा गेस्ट रूम में पहुंचे थे तो भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष के साथ बैठे हुए थे। इस बीच सपा विधायक जाहिद जमाल बेग समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सपा विधायक ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी का मुद्दा उठाया। इस पर भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद उसी पूर्व पदाधिकारी ने उन्हें बैठक से बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने प्रभारी मंत्री के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं बोला। जिसके बाद सपा विधायक बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सपा विधायक के आरोप को राजनीतिक पैतरा बताया।
कहा कि समीक्षा बैठक अभी शुरू नहीं हुई था। बैठक शुरू होने के पहले ही वे बाहर निकल आए थे। भाजपा के किसी पदाधिकारी या नेता ने उन्हें कुछ नहीं बोला। विधायक होने के नाते भाजपा पदाधिकारी हमेशा उनका सम्मान करते हैं।

वहीं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने इसको लेकर नाराजगी जताई। कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष अगर इसे राजनीतिक पैतरां बता रहे हैं तो इसका मतलब है कि बीते दिनों छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता का पहुंचना भी एक राजनीतिक पैतरा ही था। यह व्यवहार स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed