फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All under one roof will benefit women

एक छत के नीचे महिलाओं को मिलेंगे सभी लाभ

Wed, 29 Jun 2016 01:12 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 29 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
 सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही उत्पीड़न का शिकार महिलाओं को अब एक छत के नीचे न्याय और लाभ दोनों मिलेगा। शासन निराश्रित और निर्बल महिलाओं को सहूलियत देने के लिए जिलों में राजनी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केंद्र की स्थापना करेगी। जिला अस्पताल में दो कक्षीय भवन में यह केंद्र चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र सरकार की चलाई जा रही कई कल्याकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ग्राम प्रधान से लेकर सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। तमाम मेहनत के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल पाता। इसी तरह अलग-अलग उत्पीड़न के मामलों में थानों से न्याय न मिलने से महिलाएं परेशान हो जाती हैं। शासन से ऐसी महिलाओं को राहत देने के लिए ज्योति केंद्र की स्थापना कराएगी। जिला प्रवोशन अधिकारी स्मिता सिंह ने कहा कि योजना के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाया जायेगा। यह केंद्र मिशन के अन्तर्गत महिलाओ में सकारात्मक आत्मछवि, आत्म विश्वास सामाजिक औरआर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 जिलो में यह केंन्द्र स्थायी रूप से संचालित है जबकि 64 जिलो में अस्थायी है जिसमें भदोही जनपद का भी नाम है। महिला सशक्तीकरण के तहत महिला हेल्पलाइन, महिला रिपोर्टिंग चौकी, कानूनी सहायता, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापनाऔर उनके बच्चो के लिए अल्पावास गृह की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र को एटीएम सहित बैकिंग सुविधाओ से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरूआती दौर में जिला अस्पताल परिसर के दो पक्षों में इसका संचालन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed