फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All three pontoon bridges will be opened on June 15, traffic will be closed

Bhadohi News: 15 जून को खोल दिए जाएंगे तीनों पीपा पुल, बंद होगा आवागमन

Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
All three pontoon bridges will be opened on June 15, traffic will be closed
सीतामढ़ी। गंगा में बने तीनों पीपा पुल 15 जून को खोल दिए जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

हर साल मानसून सीजन के पहले गंगा के जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए पीपा पुल को खोल दिया जाता है। जिले में रामपुर, सीतामढ़ी-मिश्रपुर, धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल बनाए गए हैं। यह तीनों पुल मिर्जापुर को जोड़ते हैं।
इन पीपा पुलों से हर दिन 20 से 25 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। हर साल मानसून सीजन के पहले पुलों को खोल दिया जाता है।
इससे लोगों को 70 से 150 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर मिर्जापुर जिले में जाना होता है। आम जनता की सहूलियत के लिए हर साल तीन प्रमुख स्थानों पर गंगा में पीपा पुल बनाया जाता है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही गंगा का जलस्तर बढ़ने लगता है। इसे देखते हुए पीपा पुलों को खोल दिया जाता है। इस साल 15 जून को पुल खोला जाना है।
जून में खोले गए पीपा पुल लगभग चार से पांच महीने तक खुले रहते हैं। इस बीच गंगा पार आवागमन के लिए शासन स्तर से गंगा घाटों पर स्टीमर की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल के अवर अभियंता वीबी सिंह ने बताया कि 15 जून से पीपा पुलों पर आवागमन बंद कर पीपों को खोल कर गंगा के किनारे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed