{"_id":"5ec405558ebc3e904602272a","slug":"all-shops-open-in-lockdown-4-markets-crowded-bhadohi-news-vns5257254100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन-4 में खुली सभी दुकानें, बाजारों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन-4 में खुली सभी दुकानें, बाजारों में भीड़
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन- 4 में कुछ सहूलियत मिली तो कुछ वापस ली गई। मंगलवार को करीब-करीब सभी दुकानें खुलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी रही, हालांकि गोपीगंज में भीड़-भाड़ अधिक होने से सोशल डिस्टेसिंग तार-तार हुई।
कोरोना वायरस महामारी के कारण पौने दो माह से देश लॉकडाउन है। दो चरणों में अधिक सख्ती होने से जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकाने बंद रही। तीसरे चरण के लॉकडाउन में काफी सहूलियत दी गई। 90 फीसदी से अधिक दुकानें खुली गई। सोमवार से चौथे चरण का लॉकडाउन भी शुरू हो गया। शासन की ओर से मॉल, होटल आदि को छोड़कर सभी दुकाने खोलने की स्वीकृति दी गई। जिससे मंगलवार को मिठाई समेत अन्य दुकानें गुलजार रही। जिससे बाजारों में दूसरे दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखी।
गोपीगंज नगर के सदर, खरहट्टी मोहाल में भीड़ अधिक बढ़ने से सोशल डिस्टेसिंग की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन के चौथे चरण में सभी दुकानें खोली गई है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है। दुकानो पर सामान खरीदने के बाद ग्राहकों को वहां से जाने के लिए कहा गया है। चौथे चरण में एक बाइक पर सिर्फ एक व्यक्ति चलने, मॉस्क पहनकर ही निकलने का निर्देश है। ऐसा न करने पर जुर्माना लगेगा।