फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All preparations complete, today will be teacher eligibility test

सभी तैयारियां पूरी, आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
All preparations complete, today will be teacher eligibility test
ज्ञानपुर। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शनिवार को 19 केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। केंद्राध्यक्ष व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करते रहे। पूर्व संध्या तक डेस्क स्लिप आदि लगाया गया। 28 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए डीएम आर्यका अखौरी ने शिक्षा विभाग संग एक-एक पर्यवेक्षक प्रशासन की ओर से लगा दिया है। रविवार को सुबह कोषागार कार्यालय से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे। दोनों पालियों में 15 हजार 500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी तो वैसे पखवारे भर से चल रही है। शनिवार को केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर के केएनपीजी कॉलेज, भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर दोपहर में केंद्राध्यक्षों ने शिक्षकों संग बैठक कर व्यवस्था को बेहतर करने का दिशा-निर्देश दिया। 28 नवंबर को प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को मिलाकर 9,273 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जबकि दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर की पात्रता परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी। इसमें 6308 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी हो चुकी है। 19 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। परीक्षा में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका को खोलते समय और सील के समय वीडियोग्राफी होगी। तीनों एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बने हैं। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से एक-एक पर्यवेक्षक केंद्रो पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed