{"_id":"672fb7673f87a2251501e1c6","slug":"all-preparations-complete-scholarship-exam-at-four-centers-today-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118762-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सभी तैयारी पूरी, चार केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सभी तैयारी पूरी, चार केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा आज
विज्ञापन
जिले में होने वाली राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा में 2230 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 111 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को केंद्रों पर डेस्क स्लिप आदि लगाई गई। । परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा के 2230 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। 10 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर शामिल हैं।
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 430 और शेष तीन अन्य केंद्रों पर 600-600 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने की तैयारीरियां पूर्ण कर ली गई हैं। 20 छात्र-छात्राओं पर एक सहित कुल 111 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को नौवीं से 12वीं तक हर महीने एक हजार छात्रवृत्ति मिलेगी। इस हिसाब से चार साल में 48 हजार मिलेगा।