फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All political parties take donations from entrepreneurs: VK Singh

सभी राजनीतिक दल लेते हैं उद्यमियों से चंदा : वीके सिंह

Mon, 08 Apr 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
All political parties take donations from entrepreneurs: VK Singh
ज्ञानपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा है। 10 साल में जो विकास हुआ, वह पिछले 50 साल में नहीं हुआ। विकास के दम पर तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। देश को विकसित बनाने के लिए हर भारतवासी प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। केंद्रीय मंत्री रविवार को पटेल नगर के चित्रांगन लॉन में पत्रकारों से रूबरू हुए। इलेक्टोरल बांड के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कि उद्यमियों से सभी राजनीतिक दलों को चंदा मिलता है। जो ज्यादा पसंद है तो उसे अधिक जबकि किसी को कम मिलता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कहां जाता है, उससे हमारी पार्टी को कोई मतलब नहीं है। भाजपा अपने संगठन और कार्यकर्ता की मजबूती के लिए काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में भेजने पर कहा कि वह शराब घोटाले में जेल गए है। पहले सरकार को अधिक राजस्व मिलता था, लेकिन दिल्ली सरकार के नए कानून से बिचौलिया फायदा उठा रहे है। अभी तक भदोही में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने पर कहा कि इस बारे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed