फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alert on sales of adulterated food items

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर महकमा एलर्ट

Fri, 10 Mar 2017 01:09 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 10 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
होली पर्व के मद्देनजर जिले में पहुंची मिलावटी खाद्य पदार्थों की खेप पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन महकमा सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को विभाग की जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सुरियावां, मोढ़, भदोही में चेकिंग अभियान चलाया। टीम की छापेमारी से खाद्य पदार्थो की दूकानों पर हड़कंप मचा रहा। छापेमारी के दौरान कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने उठाए गए।       
विज्ञापन

होली पर खोवा, छेना, पनीर, मिठाई समेत बिकने वाली अन्य खाद्य सामग्रियों में जबर्दस्त मिलावट की जाती है। इससे गुणवत्ता घटने से उसे सस्ते दामों पर आसानी से बिक्री कर दी जाती है। जो कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ होता है। इसमें विभागीय अधिकारियों की भी मिलीभगत होती है। इससे मिलावट का कारोबार जोरों पर रहता है। इस बार भी जिले के प्रमुख समेत सभी बाजारों में मिलावट के खाद्य सामग्री पहुंचे है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि चुनाव की वजह से वि भागीय कार्रवाई ठप थी। लेकिन बृहस्पतिवार से छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। जो लगातार होली तक चलता रहेगा। मिलावट खाद्य पदार्थो की बिक्री कर स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि बृहस्तिवार को भदोही, सुरियावां, मोढ़ आदि स्थानों से पांच नमूने लिए गए हैं। इसमें छेने की मिठाई, बर्फी, सरसो का तेल, पनीर समेत पांच सैंपल शामिल है। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed