फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alert on Corona ... demand for mask-sanitizer increased

कोरोना पर एलर्ट...मास्क-सैनिटाइजर की मांग बढ़ी

Thu, 05 Mar 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Alert on Corona ... demand for mask-sanitizer increased
ज्ञानपुर। देश में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद मची खलबली के बीच मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में अचानक बूम आ गया है। सामान्य दिनों में न के बराबर बिकने वाले मास्क की मांग इन दिनों प्रतिदिन 20 हजार से अधिक हो रही है। गुजरे तीन दिनों के दौरान जिले के मेडिकल स्टोरों से 60 हजार से अधिक मास्क बिक गए। हालत यह है कि दवा की दुकानों पर मास्क की कमी हो गई है।
विज्ञापन

दुनियाभर में दहशत का पर्याय बने कोरोना वायरस ने कालीन नगरी के जनजीवन में भी हलचल मचा दी है। राजधानी दिल्ली और आगरा समेत विभिन्न शहरों में जांच में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद यहां स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है और पूरी सावधानी बरती जा रही है। जिला अस्पताल और प्रमुख सीएचसी-पीएचसी में कोरोना वायरस आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के साथ ही मरीजों की जांच-पड़ताल में खास सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य कर्मचारी भी मास्क लगाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यद्यपि जिले में अब तक कोरोना का असर नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कमर कसने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

उधर एहतियात के लिए मास्क और सैनिटाइजर की खरीद तेज हो गई है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलाब तिवारी और महामंत्री पारसनाथ यादव के मुताबिक सामान्य दिनों में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री न के बराबर होती थी। मगर, पिछले तीन-चार दिनों से प्रत्येक दुकान से 50 से 60 मास्क बिक जा रहे हैं। जिले में कुल चार सौ से अधिक दवा की दुकानें हैं। इससे औसतन 20 हजार मास्क प्रतिदिन बिक रहे हैं। कई इलाकों में लोगों की मांग के अनुरूप मास्क की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। यही हाल सैनिटाइजर का भी है। 10 सैनिटाइजर प्रतिदिन बिक रहे हैं। इस हिसाब से जिले भर में प्रतिदिन 30 हजार के आसपास सैनिटाइजर बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed