फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akhilesh Yadav targeted BJP government said Yogi government is only inaugurating and laying foundation stone of Samajwadi Party projects in Bhadohi

भदोही: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- योगी सरकार सिर्फ सपा की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर रही

Sun, 05 Sep 2021 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Sep 2021 03:07 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को भदोही जिले के इनार गांव में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने शक्षिकों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में किसानों और बुनकरों की सहूलियत बढ़ेग। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted BJP government said Yogi government is only inaugurating and laying foundation stone of Samajwadi Party projects in Bhadohi
भदोही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को भदोही जिले के इनार गांव पहुंचे। वहां समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित शिक्षक अधिवेशन में कहा कि सपा की सरकार में किसानों और बुनकरों को बिजली की सुविधा दी जाएगी, उन्हें सहूलियत मिलेगी। शिक्षकों का सम्मान भी बढ़ेगा

विज्ञापन


करीब 40 मिनट के संबोधन में पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार को पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल सपा सरकार के समय हुए शिलान्यास पर शिलान्यास, लोकार्पण कर लोकार्पण रही है। यह सरकार केवल नाम बदलने का काम करती है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि वह बताएं की चार साल के कार्यकाल में कोई ऐसा काम किया हो जिसका उन्होंने शिलान्यास भी किया और लोकार्पण भी। इशारों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबको याद होगा किसी ने कहा था कि गंगा को साफ करना है, लेकिन गंगा मैया कितनी साफ हुईं यह सभी देख रहे हैं। आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। जनता ने मूड बना लिया है, बदलाव होगा और होकर रहेगा।

देश के पहले उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनको नमन करते हुए शिक्षकों को भी संबोधित किया। उज्जवला योजना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से गरीबों को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है, लेकिन महंगाई इस तरह से बढ़ा दी गई है कि उज्ज्वला योजना बुझजला बन गई है।

गरीब परिवार के लोग गैस सिलिंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ा रही है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed