{"_id":"572ba7d64f1c1b0d745cd427","slug":"against-the-center-of-the-display-cable-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के खिलाफ केबल आपरेटरों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के खिलाफ केबल आपरेटरों का प्रदर्शन
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 06 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर के महेंद्र कटरा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते केबल ऑपरेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेटअप बाक्स अनिवार्य किए जाने के बाद सेट टाप बाक्स न मिलने से परेशान केबल आपरेटरों ने बृहस्पतिवार को नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कहा कि केबल-डिश ऑपरेटरों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियां फेल साबित हो रही हैं। केबल आपरेटरों ने केंद्र सरकार पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप लगाया। चेतावनी दी उनकी रोजी-रोटी छीनने का कार्य बंद न किया तो आंदोलन तेज करने के बाध्य होंगे।
केबल आपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे के नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे आपरेटरों ने उत्पीड़न के खिलाफ न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के चलते देश में लोगों को रोजगार में समस्या हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से चुनाव के पूर्व किए गए वादे भूल गए हैं। सेट टाप बाक्स अनिवार्य तो कर दिया गया, लेकिन उसे उपलब्ध कराने के बारे में नहीं सोचा गया। अब कंपनियां मनमानी कर केबल ऑपरेटरों का शोषण कर रही हैं। बेहद महंगे सेट टाप बाक्स होने के कारण सभी उपभोक्ता उसकी कीमत नहीं चुका पा रहे हैं।
विज्ञापन
केबल व्यवसाय बंद होने की स्थिति में पहुंच रहा है। जरूरत के मुकाबले बहुत कम सेट टाप बाक्स आपरेटरों को उपलब्ध कराया गया है। इससे उनका मेंटनेंस खर्च भी नहीं जुट पा रहा है। इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, महेंद्र तिवारी, झुरू दुबे, बूटी दुबे, अनिल दुबे, पप्पू, संतोष कुमार, रोशन खां, हरेराम शुक्ला, दिनेश मालवीय आदि रहे।