{"_id":"5710ef8a4f1c1be3044a6afe","slug":"again-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगापट्टी में फिर धमकी सीबीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगापट्टी में फिर धमकी सीबीआई
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 15 Apr 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चर्चित इंजीनियर यादव सिंह के करीबी इंजीनियर के कार चालक की संपत्तियों की जांच कर रही सीबीआई टीम शुक्रवार को दोपहर एक बार फिर डीघ क्षेत्र के मंगापट्टी गांव धमकी। एक पखवारे में सीबीआई की मंगापट्टी में यह पांचवीं रेड है। टीम ने कार चालक की चल-अचल संपत्तियों से जुड़े अभिलेखों की तहकीकात की। करीब एक घंटे रुकने के बाद टीम रवाना हो गई।
न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) में भ्रष्टाचार कर काली कमाई का साम्राज्य खड़ा करने के आरोपी यादव सिंह प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में यादव सिंह सहित कई मुख्य इंजीनियर आरोपी बनाए गए हैं। एक इंजीनियर का कार चालक डीघ ब्लॉक के मंगापट्टी गांव का निवासी है। गत सोमवार को सीबीआई टीम मंगापट्टी पहुंची थी और लेखपाल और सेक्रेटरी से कई अभिलेखों को अपने पास लेकर गई थी। शुक्रवार को एक बार फिर टीम के दो अधिकारी गांव पहुंचे। सीबीआई ने राजस्व निरीक्षक के अलावा ग्रामीणों से बातचीत की। राजस्व निरीक्षक से जमीन से जुड़े बिंदुओं पर वार्ता की, जो संदिग्ध थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी इंजीनियर की चल अचल संपत्तियों की जांच कर रही सीबीआई चालक की संपत्तियों का मिलान कर रही है। माना जा रहा है कि इंजीनियर ने अपने चालक के नाम पर कई स्थानों पर संपत्ति खरीदी है।