{"_id":"6ac7f86585cad9d11a0add7b","slug":"after-the-carpet-expo-the-next-stop-is-bharat-tex-2027-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-149760-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कारपेट एक्सपो के बाद अगला पड़ाव भारत टेक्स-2027","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कारपेट एक्सपो के बाद अगला पड़ाव भारत टेक्स-2027
विज्ञापन
नईबाजार रोड स्थित एक कालीन प्रतिष्ठान में कालीनों का अवलोकन करते डेनमार्क के बायर। संवाद
भदोही। जिले के कारपेट सिटी स्थित एक्सपो मार्ट में 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो सम्पन्न हो चुका है। इस बार के मेले की सफलता से कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) पदाधिकारी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जो वैश्विक हालात थे, उससे हम अपने निर्यातक सदस्यों को संतुष्ट कर पाए। यह सीईपीसी के लिए काफी संतोषजनक है। सीईपीसी के अनुसार अब हमारा अगला पड़ाव अगले वर्ष 31 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाला भारत टेक्स-2027 है।
भारत टेक्स की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी। तब यह भारत मंडपम और यशोभूमि में हुआ था। इसके बाद से यह केवल भारत मंडपम में ही हो रहा है। सीईपीसी के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने नई दिल्ली लौट कर बृहस्पतिवार को बताया कि अब भारत टेक्स पर निगाहें हैं। सबसे खास बात उन्होंने बताया कि इस बार का नई दिल्ली वाला इंडिया कारपेट एक्सपो भारत टेक्स-2027 में समाहित रहेगा। बताया कि इससे हमारे कारपेट पर कोई असर नही पड़ेगा और हमारा पवैलियन अलग से लगाया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि भातटेक्स के तीन संस्करण हो चुके हैं और अब तक इससे भारतीय कालीन निर्यातकों को खास लाभ नहीं मिला है, तो उन्होंने कहा कि भारत टेक्स बहुत बड़ा मंच है। यह अंतराष्ट्रीय मंचों को टक्कर दे रहा है। अभी केवल तीन आयोजन हो सके हैं। इसकी सफलता या असफलता केवल तीन वर्ष में नहीं आंकी जा सकती। भारत टेक्स को और समय देना होगा।
एक्सपो के बाद प्रतिष्ठानों का दौरा करते रहे बायर
भदोही। जिले में हुए चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो में आए विदेशी आयातक बृहस्पतिवार को भी शहर में प्रतिष्ठानों का दौरा करते रहे। डेनमार्क के खरीदारों ने आज नईबाजार रोड स्थित अहमद अंसारी के प्रतिष्ठान में कालीनों और सैंपलों की रेंज का अवलोकन किया। प्रतिष्ठान के मालिक अहमद अंसारी ने बताया कि भदोही में एक्सपो आयोजन का लाभ भदोही के लोगों को मिल रहा है। विदेशी बायर जो यहां आते हैं, वे निजी रूप से भी अपने सप्लायरों के यहां दौरा करते हैं। इससे यहां के लोगों का लाभ हुआ है। कहा कि खास बात यह है कि एक्सपो में स्टाल के माध्यम से भी हमने अपने सैंपल्स के माध्यम से बायरों को आकर्षित किया एक्सपो खत्म होने के बाद भी बायरों का प्रतिष्ठान में आना-जाना लगा रहा।