फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After six days the temperature again crossed 40

Bhadohi News: छह दिन बाद तापमान फिर पहुंचा 40 के पार

Wed, 26 Jun 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
After six days the temperature again crossed 40
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम में आई नरमी अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। एक तरफ लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को छह दिन बाद एक बार फिर तापमान 40 के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदले मौसम का असर ओपीडी में दिखा। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 816 लोग आए तो 45 लोग इमरजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद में चार दिन पहले हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इधर कुछ दिनों से जिले के तापमान में कुछ कमी आई थी। इसके कारण अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि अब तापमान फिर बढ़ने लगा है। इससे पहले 19 जून को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस था। अब एक बार फिर मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंचा। तल्ख धूप से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह के समय बादल जरूर छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिल गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed