{"_id":"67c9ec3abdcbb2d0b906be94","slug":"after-seven-years-224-liquor-shops-were-allotted-through-e-lottery-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123218-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सात साल बाद ई-लॉटरी से 224 शराब की दुकानें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सात साल बाद ई-लॉटरी से 224 शराब की दुकानें आवंटित
विज्ञापन
दयावंती पुंज मॉडल विद्यालय सीतामढ़ी में बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच ई-लाटरी के माध्यम से 224 शराब की दुकानें आवंटित हो गईं।
करीब सात साल बाद दुकानों का आवंटन किया गया। काफी समय के बाद आवेदन करने वाले कईयों के हाथ मायूसी आई तो कई झूम उठे। आवेदन न होने के कारण भांग की पांच दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं।
जिले के नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक समीर वर्मा, जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, आबकारी आयुक्त आनंद प्रकाश, जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को दयावंती पुंज मॉडल विद्यालय सीतामढ़ी सभागार में देशी मदिरा, मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप और भांग की फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी के प्रथम चरण का व्यवस्थापन स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।
डीएम ने सभी अवंटियों को बधाई देते हुए शुचिता पूर्वक मदिरा के वितरण व विक्रय पर जोर दिया।
सख्त निर्देश दिया कि मदिरा में मिलावट व ओवररेटिंग से बचें। जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद में आबकारी की फुटकर कुल 229 दुकानों के सापेक्ष भांग के पांच दुकानों का आवेदन न पड़ने से कुल 224 दुकानों के लिए कुल 2005 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
देशी मदिरा की कुल 136 दुकानों के सापेक्ष 976 आवेदन, मॉडल शॉप की दो दुकानों के सापेक्ष 17 आवेदन, कंपोजिट की 63 दुकानों के सापेक्ष 949 आवेदन एवं भांग की 23 दुकानों के सापेक्ष 63 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि 2018 में इसके पूर्व लॉटरी से दुकानें चयनित की गई थीं। करीब सात साल बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक मिश्र और जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने आवेदकों को रैंडमाइजेशन और सिमुलेशन की प्रक्रिया को विधिवत समझाया।
विश्वास दिलवाया गया कि लॉटरी की पूरी प्रक्रिया स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। मौके पर एसडीएम अरुण गिरी, सीओ चमन सिंह चावड़ा, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि रहे।