फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After nine days of worship of mother farewell

नौ दिनी पूजा के बाद मां की विदाई

Fri, 14 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 14 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौ दिन तक चले देवी आराधना के पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर तेज हो गया है। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर नगर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान मुख्य राजवाहा पर विसर्जन करने वालों की भीड़ लगी रही। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे।       
नवरात्र खत्म होने के बाद बुधवार को ज्यादातर स्थानों की दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित हो गईं, लेकिन कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ज्ञानपुर नगर के बालीपुर, मिश्रा मार्केट, पुरानी बाजार, विद्युत उपकेंद्र परिसर में स्थापित मूर्तियों को  परंपरागत तरीके से विसर्जित किया गया। 
विज्ञापन

प्रतिमा स्थल से महिला- पुरुष और बच्चे एक दूसरे को अबीर गुलाल जयकारा लगाते हुए जुलूस में आगे बढ़ रहे थे। उसके बाद ढोल-ताशे के साथ नाचते-झूमते भक्तों की टोली सरोवरों तक पहुंची और मां के जयकारे के साथ प्रतिमा को विसर्जित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर मुख्य नहर में काफी          संख्या में प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। जुलूस में शामिल युवा                 आगे-आगे आतिशबाजी करते हुए बढ़ रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed