फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After inspecting, the health department got spraying of anti-infective drugs

निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग ने कराया संक्रमणरोधी दवाओं का छिड़काव

Tue, 27 Sep 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
After inspecting, the health department got spraying of anti-infective drugs
ज्ञानपुर/वहिदानगर। डीघ ब्लाक के करवधिया गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमणरोधी दवाओं का छिड़काव किया। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों से पूछताछ कर समुचित इलाज का भरोसा दिया। साथ ही गांव का निरीक्षण भी किया। गांव निवासी पवन मिश्रा, दीपक सरोज, विकास मिश्रा, रविशंकर निषाद आदि ने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की थी कि मुख्य मार्ग पर गंदा भरे होने के कारण संक्रमित बीमारियां फैल रही है। बच्चों समेत कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, लेकिन संक्रमणरोधी टीम अभी तक गांव में नहीं पहुंच सकी। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल के निर्देश पर डॉ. देवेश ओझा, डॉ. अजय सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, शिव सिंह ने निरीक्षण रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ को दी। अधीक्षक देवेश पांडेय ने कहा कि शिकायत मिलने पर टीम करवधिया गांव पहुंच कर पीड़ितों को बचाव और इलाज के लिए जागरूक किया। दोपहर बाद ब्लीचिंग आदि का भी छिड़काव करवा दिया गया है। ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed