{"_id":"670d9c7b2a97c6221f0811c4","slug":"after-a-dispute-in-her-in-laws-house-the-married-woman-returned-to-her-maternal-home-and-committed-suicide-by-hanging-herself-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117809-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ससुराल में विवाद के बाद मायके लौटी विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ससुराल में विवाद के बाद मायके लौटी विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली के घटमापुर चकापुर गांव में मायके आयी विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल में विवाद होने के बाद एक सप्ताह पहले वह मायके घर लौटी थी। विवाहिता के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास और जेठ पर मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार औराई कोतवाली के घटमापुर चकापुर निवासी रीना देवी की शादी 2019 में मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर चेतगंज में हुई थी। दोनों को एक साल का बेटा प्रियांशु भी है। विवाहिता के परिजनों के अनुसार ससुराल में अक्सर उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एक सप्ताह पहले भी कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाहिता बेटे को ससुराल में ही छोड़कर मायके आ गई थी।
परिजनों ने बताया कि ससुराल से आने के बाद परेशान थी और रविवार की रात कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।