फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates strike in Bhadohi Tehsil

भदोही तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल

Sat, 28 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates strike in Bhadohi Tehsil
भदोही। बीते 12 मई से भदोही तहसील में चल रहे तहसील बार एसोसिएशन के आंदोलन के दो सप्ताह होने के बाद अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। शनिवार को तहसील में बैठक कर कार्य से विरत रहने का एलान करते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि अब लड़ाई लखनऊ तक होगी। अधिवक्ता सभागार में दोपहर 12 बजे हुई बैठक में अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि दो सप्ताह से न्यायिक कार्य का बहिष्कार हो रहा है। इसका तहसील प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। जिला प्रशासन भी इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में उपजिलाधिकारी से वार्ता भी हुई लेकिन बेनतीजा निकली। अधिवक्ताओं ने एसडीएम द्वारा दिए गए आदेशों को रद्द करने की मांग की। कहा कि अधिवक्ता उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। शासन से मांग की गई कि तत्काल उनका स्थानांतरण किया जाएगा। बैठक में इंद्रदेव मौर्य, धनुषधारी सिंह, बांके लाल यादव, ओमप्रकाश, महेंद्र नाथ बिंद, दशरथ कुशवाहा,अरविंद सिंह, लालचंद सरोज, प्रसन्न कुमार मिश्र, अमित दुबे, अवध नारायण यादव,विनोद राय, शिवप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed