फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates show enthusiasm, 89.90 percent votes cast

अधिवक्ताओं ने दिखाया उत्साह, 89.90 फीसदी पड़े वोट

Mon, 18 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Advocates show enthusiasm, 89.90 percent votes cast
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़े अधिवक्ता। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने खूब उत्साह दिखाया। सोमवार को अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों पर 89.90 फीसदी वोट पड़े। 925 मतदाताओं में 832 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई है। मंगलवार को किसके सिर पर जीत का ताज होगा मतगणना में तय हो जाएगी। कोषाध्यक्ष सहित कई पदों पर मात्र एक-एक नामांकन होने से उन पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से सरपतहां स्थित अधिवक्ता चैंबर हाल में मतदान शुरू हुआ। अधिवक्ताओं के पहचान पत्र का मिलान किया गया। उसके बाद दो बूथों पर मतदान हुआ। इसको लेकर परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे संपन्न हो गया। 925 मतदाताओं में 832 ने अपने मत डाले। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए धीरज शुक्ला, सूर्यदत्त पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, सुशील कुमार चौबे, महासचिव पद पर आलोक द्विवेदी, दिलीप कुमार सिंह, रमाशंकर यादव, संजीव कुमार दूबे ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर में महेश कुमार मिश्रा, रामलाल यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे में अखिलेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार मौर्य, विजय कुमार, संतोष कुमार सिंह ने पर्चा भरा है। कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ यादव, संयुक्त सचिव पर कौशल कुमार यादव, सत्यम कुमार यादव, शिव कुमार पाठक, आय व्यय निरीक्षक पर विनोद सोनकर ने एकमात्र नामांकन किया। जिससे इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। चुनाव संपन्न कराने में विनीत कुमार श्रीवास्तव, मोहन लाल मिश्र, स्वामीनाथ मिश्र, प्रभुनाथ पाठक आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed