फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates protested

कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी 

Fri, 18 Mar 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 18 Mar 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested
अधिवक्ताओं ने विरोध जताया
 प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं के साथ हो रहीं आपराधिक घटनाओं के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के वकील उग्र हो गए। नाराज अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हो गए। अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक कचहरी परिसर में घूम-घूमकर नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और हत्यारों को फांसी दी जाए। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को 10 बजे अधिवक्ताओं ने बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। उसके बाद न्यायालय परिसर में चक्रमण कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डिबाए अध्यक्ष हरिवंश पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। जिला महासचिव मुन्नर राम यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी स्तर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंकज तिवारी ने कहा कि प्रतापगढ़ में अधिवक्ता की हत्या न्यायिक प्रक्रिया पर हमला है। किसी की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं पर हमला ठीक नहीं है। सरकार अविलंब ठोस कदम नहीं उठाएगी तो अधिवक्ता वृहद स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध जताने वालों में अजय सिंह, शरद श्रीवास्तव, दयाशंकर यादव, अखिलेश, राज बिहारी मिश्र, मनोज पांडेय, अनिल शुक्ल, पीएल यादव, कृष्ण कुमार मालवीय, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, विमलेश यादव, दीपक पांडेय, नंदलाल शुक्ला, भरत यादव, विजयनाथ पांडेय, सूर्यदत्त पांडेय सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed