फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates' chamber dilapidated; no seating facilities either

Bhadohi News: अधिवक्ताओं का चैंबर जर्जर, बैठने की भी नहीं सुविधा

Tue, 11 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Advocates' chamber dilapidated; no seating facilities either
औराई। तहसील मुख्यालय पर एक दशक पहले अधिवक्ता चैंबर तो बन गया, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। जिससे हल्की सी बरसात होने पर टपकने लगता है। चैंबर के दिवाल भी पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। वहीं अब तक अधिवक्ताओं के मीटिंग के लिए हाल भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिसमें बैठकर अधिवक्ता अपनी बैठक सके। अधिवक्ताओं को मजबूरी में जर्जर चैंबर में ही बैठकर मीटिंग करनी होती है। औराई तहसील बार संघ के अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने बताया कि मीटिंग हाल तो दूर अब भवन भी जर्जर हो चुका है। इसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं ह़ुआ है। यहां तक की आज तक अधिवक्ताओं के पीने के लिए शुद्ध पानी तक का इंतजाम नहीं हुआ है। बताया कि अधिवक्ता इसको लेकर जिलाधिकारी से मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed