फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates are quick to act

कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Tue, 25 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 25 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Advocates are quick to act
वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णावतार त्रिपाठी पर रविवार की रात हुए हमले के विरोध में वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक एके राय से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि 25 अगस्त तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 26 से अधिवक्ता आंदोलन कर कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं के समर्थन में भदोही विधायक जाहिद बेग भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


इस मौके पर सुशील कुमार चौबे, जीत बहादुर सिंह, हंसाराम शुक्ला, कैलाश पति शुक्ला, हृदय नाथ तिवारी, मोहन लाल मिश्र, श्याम नारायण सिंह, मजहर शकील, बलराम पांडेय, गोपीचंद्र तिवारी, स्वामीनाथ मिश्रा, उमाशंकर यदव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर आरोपी पक्ष ने भी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कोइरौना थानाक्षेत्र के कूड़ी खुर्द गांव निवासी रमाकांत तिवारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके गांव के अधिवक्ता कृष्णावतार त्रिपाठी ने फर्जी तरीके से उनके बेटों को फंसाया है। मुकदमे में जिन लोगों का नाम है वह सूरत, अहमदाबाद और मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में वह इसे लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं।  उन्होंने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed