{"_id":"66da1d7d57db68b66d0b9af7","slug":"advocate-dies-due-to-car-collision-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-116292-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा के समीप सिक्सलेन के ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे कार की चपेट में आने से अधिवक्ता रवि अग्रहरि (28) पुत्र अदालत निवासी कंसापुर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंसापुर निवासी रवि ज्ञानपुर कचहरी में प्रैक्टिस करता था। हर रोज की तरह वह कचहरी जाने के लिए बाइक से निकला। अभी वह कोठरा के समीप ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी औराई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी मिलनसार स्वभाव का था। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार की तलाश की जा रही है।