फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Adults with children also enjoy the Children's Fair

बच्चों संग बड़ों ने भी लिया बाल मेले का आनंद

Mon, 16 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 16 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Adults with children also enjoy the Children's Fair
विधायक जाहिद बेग ने बाल मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया और उसके बाद घंटो मेले का आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने चाट और समोसे गोलगप्पों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि बाल मेलों से बच्चों की एक अलग एक्टिविटी तो होती ही है उन्हें पढ़ाई से इतर एक अलग आनंद का अनुभव होता है। इस तरह के बाल मेले वर्ष में एक बार आवश्यक कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन


इससे बच्चों में उत्साह और ऊर्चा का संचार होता है। विधायक अपने साथ आए पार्टी कार्यकर्ताओं संग दो दर्जन से अधिक लगे स्टाल का अवलोकन भी किया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बच्चों ने चाट, गोलोगप्पे, ढोकला, भेलपूरी, समोसे, इडली, डोसा आदि के खाने के स्टाल के अलावा कई दिमागी खेलों और ड्रा के स्टाल लगाए थे।

 विद्यालय के लकी ड्रा के कूपन खुद विधायक ने निकाले जिसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कार में टीवी, साइकल,  मोबाइल, घड़ियां आदि प्रदान किए गए। प्रबंधक जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुरस्कार के रूप में कुल 60 इनाम दिए गए।

बाल मेले में विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों के अतिरिक्त नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर प्रिंसिपल अंबरीश बिंद, एडवोकेट शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव, एचएन मौर्य, गोविंद जी हर्ष, डा.हरिशचन्द्र गुप्ता, अशोक बेटाई, मुकेश बेटाई, एसके सिनहा, गीता सिंह, नेहा सिंह, बेबी विश्वकर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, नयनतारा राय, मगरू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed