{"_id":"61f82cc605ec15442240a916","slug":"adrm-expressed-displeasure-over-finding-flaws-bhadohi-news-vns6363379102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर हुए नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी ज्ञानेश त्रिपाठी ने सोमवार को ज्ञानपुर रोड समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। दोहरीकरण कार्य और यात्री सुविधाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। निरीक्षण से स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों में हलचल देखी गई।
अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज में लगे माघ मेला में अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेनों के संचालन, मेलार्थी, स्नानार्थी समेत आम यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं, माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में चल रहे तीसरे चरण के दोहरीकरण कार्य को देखने डाउन विभूति एक्सप्रेस से जा रहे थे। पूर्व के दिनों में यात्रियों की ओर से की गई शिकायतों पर वह ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर उतरकर दोनों प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, स्टोर रूम, शौचालय, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का क्रम वार निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर मात्र एक पैदल पुल, शौचालयों में गंदगी, पेयजल संसाधनों में कमी आदि पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित रेलकर्मियों व अधिकारियों को फटकार लगाकर समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। दोहरीकरण कार्य में लगी कार्यदाई संस्था को तीसरे चरण में अधूरे रहने वाले कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने की हिदायत दी। स्टेशन पर लगभग एक घंटे के निरीक्षण में वह नये भवनों में लगे तकनीकी उपकरणों को भी परख कर स्टाफ कार से प्रयागराज की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह आदि रहे।