फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Adopt AYUSH Kavach, increase immunity'

‘आयुष कवच अपनाएं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं’

Sat, 09 May 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
'Adopt AYUSH Kavach, increase immunity'
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की ओर से आरोग्य सेतु एप के अलावा प्रदेश सरकार के आयुष कवच के प्रचार-प्रसार और डाउनलोड के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। प्राचार्य प्रो. मुरलीधर राम ने शनिवार को इसका ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए कहा कि आयुष कवच मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना है, इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति संयमित जीवनचर्या अपनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि आप ही इस महारथ कार्य को प्रचारित कर सकते हैं। लोगों को यह बताने की आवश्यकता है कि इसके दूरगामी लाभ होंगे क्योंकि कोरोना वायरस भी एकाएक नहीं खत्म होने वाला है बल्कि इसके विरुद्ध निरंतर प्रयास करना होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीश कुमार मिश्र और बृजेश कुमार ने बताया कि आयुष कवच ऐप में प्रदेश के समस्त विभागों के हेल्पलाइन नंबर और कोविड-19 के विरुद्ध कार्यरत योद्धाओं के संपर्क नंबर प्राप्त होंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों अंकित गुप्ता, हृतिक पटेल, पवन कुमार, संदीप गौतम, अमिता यादव, आरती शर्मा, रोजी बानो आकांक्षा तिवारी, सविता मौर्या, रूबी, प्राची, पूजा, उपासना पाल, रोली राय, नीतू गुप्ता, ताबिंदा अंसारी आदि ने इससे लोगों का सहयोग करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed