सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अंतर्गत संचालित 21 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। आरकेएसके काउंसलर शैलजा मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया। दुबार कला, लालापुर, कटाई, थरपरसिया, पिंजरा, खरिहट कला, उसरी, कोलकम कला, महादेव, नेवढ़िया, चितांग, रानीबारी और तुर्कहा उपकेंद्रों पर आयोजित सत्रों में किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दाैरान रीता देवी, आरती, कुसुम, मीरा देवी, सुमन वर्मा, निर्मला देवी, सीमा, मीनाक्षी, कल्पना माैजूद रही।