फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration prepared the map of KNPG's land

Bhadohi News: केएनपीजी की जमीन का प्रशासन ने तैयार किया नक्शा

Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Administration prepared the map of KNPG's land
जिले के अति प्राचीन काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनने की उम्मीदे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद डीएम शैलेश कुमार और अन्य प्रशासनिक अफसर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव ने राजस्व कर्मियों के साथ महाविद्यालय के हाॅस्टल परिसर में पहुंचकर भूमि की पड़ताल की।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में समीक्षा बैठक करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 एकड़ भूमि की उपलब्धता कराने पर महाविद्यालय को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय के लिए भूमि की उपलब्धता को लेकर कवायद शुरू कर दी है। खुद महाविद्यालय के पास हाॅस्टल परिसर ज्ञानपुर में 63 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है। जो जोरई, ददरहां व वेदपुर गांव में स्थित है। ऐसे में विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की सभी जमीन का नक्शा तैयार कर लिया गया है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेशचंद्र यादव ने प्रशासन को भूमि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed