{"_id":"c15a4923d5f3a33b8e249ec62353c266","slug":"administration-of-violating-the-driving-bulldozers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से सड़क के किनारे पानी निकासी की नालियों पर बनाए गए बारजे को भी तोड़कर दुरुस्त किया गया। इससे लगभग डेढ़ सौ मीटर तक जमीन को अतिक्रमण से खाली कराया गया। अतिक्रमण हटवाने पहुंचे प्रशासन को देखकर भारी भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने विरोध भी किया। इससे सुरक्षा कर्मियों को लाठियां भांजकर उन्हें हटाना पड़ रहा था। इससे नगर में मंगलवार को घंटों तक गहमागहमी का माहौल भी बना रहा। इसको लेकर कई बार विवाद भी बढ़ती नजर आई।
भेदभाव का आरोप भी लगा
सुरियावां। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटवाने पर नगर के कई नेताओं और पीडि़तों ने भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रशासन की ओर से जान बूझकर कमजोर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि रसूखदारों के अतिक्रमण पर हाथ नहीं डाल रही है। यदि प्रशासन को अतिक्रमण मुक्त कराना है तो एक साथ कराए। इसको लेकर थाने पर पंचायत भी हुई, तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। विरोध जताने वालों में जतन गुप्ता, अवधेश कुमार, रमेश गुप्ता, सुरेश नेता, पप्पू कौशल आदि शामिल रहे।