फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration committed to women's safety and respect

Bhadohi News: नारी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रशासन कटिबद्ध

Wed, 18 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Administration committed to women's safety and respect
मिशन शक्ति के चौथे चरण में मंगलवार को सदर ब्लॉक के भगवास गांव में डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित करते हुए उन्हें प्रेरित एवं जागरूक किया। समाज के अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भगवास में आयोजित विशेष चौपाल में डीएम ने महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ,समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग ,दिव्यांगजन व सशक्तिकरण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग के स्टाॅल का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं को मां दुर्गा के शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, शक्ति मोबाइल, महिला हेल्पडेस्क के बारे में बताया। गणित शिक्षक विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनाए गए गणितीय व विज्ञान के विभिन्न मॉडलों को जिलाधिकारी ने सराहा और बच्चों को उसे व्यावहारिक बनाते हुए नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। सीडीओ यशवंत सिंह ने नारी सुरक्षा ,सम्मान और स्वालंबन पर आधारित मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डीएम गौरांग राठी ने यूबीआई बैंक भिडिउरा बाजार की बैंक सखी कौशल्या देवी, मां पार्वती स्वयं सहायता समूह की सखी संगीता देवी, कंपोजिट विद्यालय भगवास की सहायक अध्यापिका अंजलि सरोज, आशा नीलम , दुग्ध उत्पादक के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान गढ़ती गीता देवी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर शत्रुघ्न कनौजिया, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अमृता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

----------------------
इनसेट
छात्राओं को किया जागरूक
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स की ओर से नारी सम्मान एवं स्वावलंबन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. आकांक्षा त्रिपाठी ने किया। अभियान के संयोजक अनुज कुमार सिंह ने मिशन शक्ति की रूपरेखा एवं विस्तृत कार्ययोजना छात्राओं को बताई। उन्होंने छात्राओं से विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,112,181,1098 आदि पर चर्चा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed